{"_id":"5878ffc74f1c1b7c58baa3cd","slug":"police-investigate-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
मंडी
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू में वीरवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे लहूलुहान मिले वृद्ध के शव का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। वीरवार को पुलिस ने हादसा स्थल के आसपास रहने वालों लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की है। पुलिस ने हादसा स्थल के निकट एक शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। जिसकी शनिवार को जांच की जा सकती है।
वीरवार को धनोटू में राजगढ़ के भलोटी निवासी जोगी राम (75) का शव सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे खून से लथपथ बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि जोगी राम किसी हादसे का शिकार हुआ था अथवा उसका किसी ने मर्डर किया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस दल ने धनोटू क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ भी की है। वहीं जिस ट्रक के नीचे जोगी राम का शव बरामद हुआ था उसके चालक व मालिक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए शनिवार को थाने में तलब किया है। थाना प्रभारी राम कृष्ण ने बताया शनिवार को कब्जे में ली गई सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। अगर सीसीटीवी में कोई सुराग मिला तो मामले का जल्द ही पटाक्षेप हो जाएगा।