फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police consteble recruitment in pandoh

पुलिस भर्ती में युवाओं ने दिखाया जोश, 742 ने पास की मैदानी बाधा

Mon, 29 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
police consteble recruitment in pandoh
पंडोह में चल रही पुलिस भर्ती में दौड़ के लिए तैयार युवा। - फोटो : Mandi
मंडी। पंडोह में चल रही पुरुष वर्ग की पुलिस भर्ती में सोमवार को भर्ती के लिए पहुंचे कुल युवाओं में से आधे से भी अधिक ने मैदान की बाधा को पार कर बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया में 1212 युवाओं ने मैदान में उतरकर दमखम दिखाया। इस दौरान 742 युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर मैदान की सभी बाधाओं को पार कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

470 युवाओं को मैदान से बाहर जाना पड़ा। मात्र 28 युवा ही 1500 मीटर दौड़ पार नहीं कर पाए। ऊंचाई में 86, हाईजंप में 163, ब्रॉड जंप में 190 युवकों को निराशा हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को अधिकतर युवाओं ने मैदान की बाधा को पार करके बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि 1212 युवाओं ने मैदान में दमखम दिखाया। इनमें से 742 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करने में सफल रहे।
विज्ञापन

..
कोविड नियमों के तहत मिला प्रवेश
सोमवार को सात बजे से पहले ही बहुत से युवा मैदान तक पहुंच चुके थे। इस बीच पुलिस महकमे की ओर से गेट पर ही कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए उनको प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश दिया। इस दौरान युवाओं की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया। उचित दूूरी पर उनको रखा गया और मास्क का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed