{"_id":"695828e8f0bd46500b0cf672","slug":"police-arrested-three-people-and-recovered-six-stolen-baltohiyas-mandi-news-c-95-1-ssml1021-214071-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की चोरी की छह बलटोहियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की चोरी की छह बलटोहियां
Sat, 03 Jan 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना फतेहपुर में दर्ज चोरी की शिकायत को पुलिस ने 5 दिन में सुलझा दिया है। पुलिस ने जहां आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी की छह बलटोहियां भी बरामद की हैं। फतेहपुर पुलिस थाना में 29 दिसंबर को एफआईआर दर्ज हुई थी।
एसपी जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 29 दिसंबर को सुमन देवी पत्नी वेद प्रकाश निवासी गांव भदवारा फतेहपुर ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पैतृक घर से छह पीतल के बर्तन (बलटोहियां) चोरी हुए हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने मामले की छानबीन करने पर शक के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की हुई छह बलटोहियों को पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के रिहायशी मकान से बरामद कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।