फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PO cell arrests declared criminal from Kandaghat

Mandi News: पीओ सेल ने कंडाघाट से धरा उद्घोषित अपराधी

Fri, 05 Jan 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
PO cell arrests declared criminal from Kandaghat
सुंदरनगर(मंडी)। पीओ सेल मंडी की टीम ने जिला न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट में विचाराधीन दुर्घटना मामले में उद्घोषित आरोपी को सोलन के कंडाघाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिनाख्त दीपक कुमार पुत्र भगत राम गांव दोलग डाकघर व तहसील कंडाघाट जिला सोलन के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में दुर्घटना की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चालान तैयार कर एसीजेएम मंडी कोर्ट के समक्ष पेश किया था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। पीओ सेल मंडी की टीम ने एचएचसी मोहिंद्र सैनी व रवि कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल विवेक भंगालिया और दिनेश चौधरी के साथ आरोपी को सोलन के कंडाघाट से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एसपी सौम्या सांबशिवन ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए उसे थाना औट के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed