{"_id":"63260bde2ec310288736bed7","slug":"pm-rally-mandi-news-sml422047992","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली के लिए छोटी काशी में सफाई व्यवस्था होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली के लिए छोटी काशी में सफाई व्यवस्था होगी चकाचक
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दौरान छोटी काशी की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। रैली से पहले और बाद में शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पीने के पानी से लेकर पार्किंग तक के पुख्ता इंतजाम होंगे।
शनिवार सुबह पीएम की रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त और पार्षद मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मंडी शहर की ओर जाने वाली सभी सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के अलावा मंडी शहर और उसके आसपास बसों व अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
कांगणीधार से मंडी तक होगी सजावट
कांगणीधार से मंडी शहर तक की सड़क का समुचित रखरखाव एवं विशेष रूप से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कस्बे में जल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। पड्डल में रेड कारपेट बिछाया जाएगा। हर ब्लॉक में पंखे आदि का इंतजाम होगा। सुरक्षा की दृष्टि से रैली स्थल पर पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
सदर विधायक अनिल शर्मा नहीं दिखे
पीएम के दौरे को लेकर आयोजित बैठक में सदर भाजपा विधायक अनिल शर्मा नहीं दिखे। उधर, मोदी के कार्यक्रम से पहले पंडित सुखराम के गढ़ कोटली में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा होगी। अब देखना होगा कि इस कार्यक्रम में क्या अनिल शर्मा मौजूद रहेंगे या नहीं? उधर, शनिवार को आयोजित बैठक में विधायक जवाहर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।