फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plot allocation started in Mahashivratri fair mandi

महाशिवरात्रि मेले में प्लाट आवंटन शुरू

Tue, 02 Mar 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Plot allocation started in Mahashivratri fair mandi
महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान मंडी में प्लाट का आवंटन करते कंपनी के प्रतिनिधि। - फोटो : Mandi
मंडी। कोरोनाकाल में मंदी से जूझ रहे कारोबारियों को महाशिवरात्रि मंडी मेले से काफी उम्मीदें हैं। कोविड की वजह से मेलों-त्योहारों का आयोजन नहीं हो सका है। अब महाशिवरात्रि महोत्सव से अन्य मेलों और त्योहारों में लगी पाबंदियां भी हटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस दफा पूरे उत्तर भारत से कारोबारी मंडी महाशिवरात्रि में कारोबार की उम्मीद पाले हुए हैं। मंगलवार को महाशिवरात्रि मेले के लिए पड्डल में प्लाट आवंटन का काम शुरू हो गया है। बेहतर व्यवसाय की उम्मीद में कारोबारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश से आए व्यापारियों राकेश, किरण, सरताज, सलीम, असलम, ताहीर और पंजाब से आए व्यापारियों सरदार भोला सिंह, अजय सिंह, मनीष सोनी, दर्शनपाल, कुलविंदर सिंह और प्रभात कुमार ने बताया कि मेले में पहुंच कर अपनी दुकानें ले ली हैं।
विज्ञापन

अब अगले दो तीन दिनों में हम अपनी दुकान भी लगा देंगे। मेले से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें हैं और इस बार मेले में दुकानें भी सस्ती मिल रही हैं। लंबे समय बाद कोई बड़ा मेला हो रहा है तो इस बार व्यापारियों को काम अच्छा होने की भी उम्मीद है। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन भी करेंगे। इस मेले में सूबे के विभिन्न जिलों के अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली के साथ देश के अन्य राज्यों से व्यापारियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पड्डल मैदान में पूरा दिन प्लाट आवंटन की प्रक्रिया जारी रही। इस बार प्रशासन ने एक्यूट कंपनी को पड्डल मैदान का ठेका दिया है। अब कंपनी आगे व्यापारियों को प्लाट बेच रही है। प्रतिनिधि संजय ठाकुर ने बताया कि मेले में दुकान बेचने का काम जोरों पर चला हुआ है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed