{"_id":"6aa1ae9a0d26debf7402d87c","slug":"players-rejoice-with-trophies-echoes-of-daughters-victories-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212621-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रॉफियों के साथ झूमे खिलाड़ी, बेटियों की जीत की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रॉफियों के साथ झूमे खिलाड़ी, बेटियों की जीत की गूंज
विज्ञापन
कोटली में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली की छात्राओं ने ऑल राउंड ट्रॉफी सहित करीब 8 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। विजेता छात्राएं ट्रॉफियों के साथ कोटली शहर पहुंचीं तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
हाथों में चमचमाती ट्रॉफियां और चेहरों पर जीत की खुशी लिए खिलाड़ी छात्राएं जब शहर में झूमती हुई निकलीं, तो पूरा वातावरण उत्सव में बदल गया। नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा शहर गूंज उठा।
विद्यालय परिसर पहुंचने पर एसएमसी अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपप्रधान तेजराम ठाकुर तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने शारीरिक शिक्षक जसवंत सिंह और सभी विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
डीपी जसवंत सिंह ने इस कामयाबी का पूरा श्रेय छात्राओं की अथक मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दिया। एसएमसी अध्यक्ष अनिता कुमारी ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। प्रतियोगिता में सिमरन, वंशिका, रिया, ओशिन, साक्षी, श्रेया, प्रिया, कृतिका और लक्ष्मी सहित अन्य छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।