फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Players of Balh School were winners in Judo competition

जूडो में विजेता रहे बल्ह स्कूल के खिलाड़ी

Sat, 03 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Players of Balh School were winners in Judo competition
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेजर गेम जूडो में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी स्कूल स्टाफ क? - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। सुंदरनगर में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के जूडो में बल्ह उच्च स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्रा वर्ग में प्रथम जबकि छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बल्ह स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छह खिलाड़ी छात्राओं ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक हासिल किया। चार छात्रों ने भी स्वर्ण जीतकर पाठशाला का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

शारीरिक अध्यापक जोगिंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि अर्पणा ने 23 किलोग्राम, अलीशा शांडिल ने 27, यशवी शांडल 36, निधि ठाकुर 40, मुस्कान 44, हिमानी शर्मा ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मोनिका ने 32 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। छात्रों में अलीश ने 25, सुजल शांडल ने 30, अंकुश शर्मा ने 35 और आदर्श ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने जिले में प्रथम और छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बल्ह स्कूल की छात्राएं अक्तूबर में धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचने पर एसएमसी और स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। मुख्याध्यापक दिलीप सिंह ने कहा कि पीईटी जोगिंदर सिंह और अन्य अध्यापकों के बेहतर मार्गदर्शन से स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। एसएमसी प्रधान कुशल कुमार ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के खिलाड़ियों ने नया अध्याय रचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed