फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plans limited only on paper, Rewalsar lake shrinking in reality

Mandi News: योजनाएं कांगजों तक समटीं, हकीकत में सिकुड़ रही रिवालसर झील

Fri, 11 Oct 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Plans limited only on paper, Rewalsar lake shrinking in reality
प्रशासन की झील के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार की योजनाएं हकीकत में नहीं उतरी
विज्ञापन

क्रॉसर
झील को निहारने रोजाना आते हैं देश-विदेश से पर्यटक
झील में जमी गाद, गहराई भी 20 फुट की बजाय 6 फुट पहुंची
यादविंद्र शर्मा
रिवालसर (मंडी)। पर्यटन स्थल रिवालसर में तीन धर्मों का आस्था स्थल में बनी ऐतिहासिक झील अनेदखी के चलते लगातार सिकुड़ रही है। 52 बीघा में फैली झील जोर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए वर्षो से प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन योजनाएं तो बना रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा है। महज योजनाएं कागजों तक ही सिमट रही हैं। पूर्व में झील की गहराई 6 मीटर यानी करीब 20 फुट थी, जो अब गाद भरने पर मात्र 6 फुट रह गई है। पूर्व में झील के जोर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए देहरादून स्थित वैज्ञानिक संस्थान की टीम ने यहां तीन बार सर्वेक्षण भी किया था, लेकिन उसका कोई भी कोई सार्थक नतीजा देखने को नहीं मिला है।
बॉक्स
स्थानीय लोग बोले- जीर्णोद्धार होगा तो रोजगार भी बढ़ेगा
स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, चौकी चंद्राहण पंचायत के प्रधान पवन कुमार ठाकुर, स्थानीय निवासी भीखम राम, तेज लाल, रोशन लाल, चमन लाल, योगराज, भीम देव ने बताया कि जिला प्रशासन झील के जोर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए गंभीर नहीं है। योजनाएं उनकी कागजों और भाषणों तक ही सीमित हैँ। लोगों का कहना है कि झील का सौंदर्यीकरण होता है तो यहां पर्यटक भी बढ़ेंगे। व्यापारियों, टैक्सी चालकों और अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा और उनका व्यापार बढ़ेगा। वर्तमान में यहां रोजाना प्रदेश, देश व विदेशों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मगर बेहतर सुविधाएं न होने और झील की दयनीय हालत को देख कर उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन



कोट्स
झील के जोर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है। मगर अब तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हो सके हैं। झील का सौंदर्यीकरण होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पंचायत

कोट्स
झील के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार को अवगत करवा दिया है, जैसे ही धन राशि स्वीकत होगी, झील के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
स्मृति नेगी, अध्यक्ष, झील विकास प्राधिकरण एवं उपमंडलाधिकारी बल्ह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed