{"_id":"672bc147c02c4546a70fa484","slug":"plan-to-tackle-traffic-jam-in-city-stuck-in-slow-traffic-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139553-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रैफिक की धीमी रफ्तार में फंसा शहर में जाम से निपटने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रैफिक की धीमी रफ्तार में फंसा शहर में जाम से निपटने का प्लान
Thu, 07 Nov 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी। शहर को वाहनों के जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से हाल ही में शुरू किए गए नए ट्रैफिक प्लान को फिलहाल ट्रायल बेस पर लागू किया गया है। मगर इस ट्रैफिक प्लान का असर अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा है। शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं। इससे न केवल चालकों बल्कि राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार आईटीआई चौक से महामृत्युंजय चौक तक और सुकेती पुल पर अब दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना और शहर में जाम की समस्या को कम करना था। इसके तहत महामृत्युंजय चौक से मंगवाई-रामनगर जाने वाले वाहनों को सीधा इस चौक से एक तरफ भेजा जा रहा है। वहीं, मंगवाई-रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को विश्वकर्मा मंदिर चौक से पुराने सुकेती पुल की ओर एक तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
हालांकि, इस नए ट्रैफिक प्लान में सबसे बड़ी समस्या विश्वकर्मा चौक पर उत्पन्न हो रही है। यहां पर दोनों तरफ से वाहनों को एनएच की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इससे वाहनों में टक्कर होने की संभावना बढ़ गई है। मंगवाई से एनएच की ओर और महामृत्युंजय चौक से विश्वकर्मा चौक होते हुए एनएच की ओर जाने वाले वाहनों के रास्ते मिल रहे हैं, जिसके चलते ट्रैफिक में अराजकता बढ़ सकती है।
विज्ञापन
नए ट्रैफिक प्लान पर नगर निगम के पार्षद राजा हरदीप और पूर्व पार्षद विशाल ठाकुर ने चिंता जताई है। राजा हरदीप ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान से शहर में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर विश्वकर्मा चौक पर जहां दोनों तरफ से ट्रैफिक एक ही दिशा में जाने के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। विशाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सड़कें पहले से ही काफी संकरी हैं और ट्रैफिक की बढ़ी हुई मात्रा से दुर्घटनाओं के आसार बढ़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस ट्रैफिक प्लान को और बेहतर तरीके से लागू किया जाए और इस पर पुनः विचार किया जाए।
जनता के फीडबैक का होगा मूल्याकंन : एसपी
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि यह नया ट्रैफिक प्लान फिलहाल ट्रायल बेस पर लागू किया गया है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की समस्या को सुलझाना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना को लेकर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जा सके। अगर लोगों की तरफ से कोई गंभीर आपत्तियां आती हैं, तो उस पर पुनः विचार किया जाएगा और आवश्यक सुधार किए जाएंगे।