{"_id":"5ec157c98ebc3e90955a762e","slug":"phone-booking-stopped-in-csd-canteen-sarkaghat-mandi-news-sml3331886153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसडी कैंटीन सरकाघाट में फोन पर बुकिंग की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसडी कैंटीन सरकाघाट में फोन पर बुकिंग की बंद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सीएसडी कैंटीन में सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने फोन पर होने वाली बुकिंग को बंद कर दिया है। अब फोन के बजाय पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सामान दिया जाएगा।
रोज 150 कार्ड धारकों को सामान दिया जाएगा। यह व्यवस्था 20 मई से लागू की जाएगी। पहले सीएसडी कैंटीन में भारी भीड़ उमड़ रही थी। कई बार बहसबाजी भी हो रही थी। इससे कैंटीन को बंद करना पड़ रहा था। 20 मई के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही कार्ड होल्डर को सामान दिया जाएगा। कार्ड होल्डर को सूचित किया है कि वे 2 गज की दूरी का पालन करें। अगर इसमें कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो कैंटीन को बंद कर दिया जाएगा।
उधर, प्रबंधक कैप्टन जगत राम ने कहा कि 20 मई से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्य शुरू किया जाएगा और रोजाना 150 के करीब कार्ड होल्डर को सामान दिया जाएगा। सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक कैंटीन में सुचारु रूप से कार्य किया जाएगा। संवाद