{"_id":"bb94eee5d8f273e04988f8f8c6e826d3","slug":"phc-dharampur-upgrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी धर्मपुर बनेगा सिविल अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी धर्मपुर बनेगा सिविल अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर जल्द सिविल अस्पताल बनेगा। पैहड़ में
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इस संबंध में
संकेत दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धर्मपुर सीएचसी को सिविल अस्पताल का
दर्जा दिलाने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
धर्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 1999 में पीएचसी से सीएचसी का दर्जा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया था। दर्जा मिलने के साथ यहां बोर्ड तो बदल गया, लेकिन सुविधाओं में किसी भी प्रकार इजाफा नहीं हो पाया। सीएचसी धर्मपुर पर क्षेत्र की करीब 24 पंचायतों के अलावा जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की करीब सात पंचायतों के लोग अपना इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाएं न होने पर वह निराश होकर वापस लौट रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 100 से अधिक ओपीडी रहती है। वहीं मौजूदा समय में यहां पर एक एमबीबीएस डॉक्टर व एक आयुर्वेदिक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
धर्मपुर को अब उपमंडल का दर्जा मिल चुका है। वहीं, यहां पुलिस थाना भी खुल गया है। वहीं स्वास्थ्य के मामले में धर्मपुर पिछड़ा हुआ है। रविवार को मामला स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह के ध्यान में लाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने धर्मपुर अस्पताल की दशा सुधारने की गुहार स्वास्थ्य मंत्री से लगाई। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द धर्मपुर अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा देने की बात कही। जिससे अब धर्मपुरवासियों की उम्मीदें पूरी होती नजर आ रही है। सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।