फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pets must get rabies vaccine: Dr. Rajendra

पालतू जानवरों को जरूर लगवाएं रेबीज टीका : डाॅ. राजेंद्र

Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pets must get rabies vaccine: Dr. Rajendra
सरकाघाट (मंडी)। विश्व रेबीज दिवस पर शनिवार को पशु पालन विभाग की ओर से सरकाघाट बचत भवन में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें उपस्थित किसानों और लोगों को पशुओं के टीकाकरण और उनसे फैलने वाली बीमारियों के बारे जानकारी दी गई। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष कश्मीर सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए जबकि सहायक लोक संपर्क अधिकारी संजीव जसवाल विशेष अतिथि मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से वर्ष 2030 तक पूरे विश्व को रेबीज मुक्त बनाने के बारे मे अभियान चलाया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की पंचायतों, नगर परिषद, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों सहित अन्य पशु प्रेमियों में रेबीज बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। शिविर में रेबीज के लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में चर्चा की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ, राजेंद्र जसवाल ने बताया कि रेबीज आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है। लोगो से आग्रह किया कि अपने पालतू पशुओं को रेबीज से बचाने के लिए उनका टीकाकरण अवश्य करवाएं। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी बल्द्वाड़ा डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. अर्पण, डॉ. अर्चना, डॉ. सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed