फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People waited for MP Indu Goswami for four hours

Mandi News: जोगिंद्रनगर में चार घंटे तक सांसद इंदु गोस्वामी का इंतजार करते रहे लोग, फिर कार्यक्रम हुआ रद्द

Wed, 28 Feb 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
People waited for MP Indu Goswami for four hours
जोगिंद्रनगर में रद्द हुए राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी के कार्यक्रम में लगा टैंट और खाली कुर्सिय
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के स्वागत के लिए करीब चार घंटे तक रामलीला मैदान सजा रहा, मगर उनके न आने से यहां पहुंचे करीब एक हजार लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नेहरू युवा केंद्र का यह जिला स्तरीय कार्यक्रम था, जिसमें स्थानीय भाजपा नेताओं को भी शिरकत करनी थी।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा के नेताओं में खींचतान रहीं। इसके चलते भीड़ नहीं जुट पाई और कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे आयोजकों की भी किरकिरी हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था। इसमें बतौर मुख्यातिथि सांसद इंदु गोस्वामी को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के भाजपा नेताओं और विधायक समेत मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के भी शिरकत करने की अटकलें थी। करीब एक बजे तक मात्र एक हजार के करीब ही लोग यहां पर जुट पाए तो यह कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू युवा केंद्र मंडी के जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा, खंड समन्वयक प्रद्युम्न ने बताया कि अचानक कार्यक्रम रद्द होने से उन्हें हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। बताया कि कार्यक्रम में मेहमानों की भीड़ न जुट पाने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर अब 15 मार्च से पहले करवाने का निर्णय लिया है। उधर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम में शिरकत न करने की जानकारी काफी समय पहले दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed