फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People should avoid rumours and unconfirmed information

Mandi News: अफवाहों और अपुष्ट जानकारी से बचें लोग

Fri, 09 May 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
People should avoid rumours and unconfirmed information
मंडी। भारत-पाक में युद्ध की स्थिति के बीच प्रशासन और पुलिस अंदरखाते पूरी तरह से सक्रिय हैं। मंडी जिले में फिलहाल कोई भी सार्वजनिक आदेश जारी नहीं हुए हैं। प्रशासन की तरफ से लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने भी विभिन्न दस्तों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने वर्तमान युद्ध जैसे हालात को देखते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। इसमें केवल सरकारी और प्रमाणित समाचार स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें। अफवाहों या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें। आपातकालीन किट तैयार रखें, आवश्यक वस्तुएं रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निकटतम सुरक्षित आश्रय स्थल की जानकारी भी रखने के लिए कहा गया है। यदि आप घर के अंदर हैं तो खिड़कियों से दूर रहें और अलर्ट के समय लाइट बंद कर दें। संचार व्यवस्था अपना फोन चार्ज रखें। नेटवर्क पर भीड़ से बचने के लिए एसएमएस या कम डाटा वाली एप्स का उपयोग करें। भीड़भाड़ या संवेदनशील स्थानों के अलावा सरकारी इमारतों, सैन्य क्षेत्रों या अन्य संवेदनशील इलाकों से दूर रहें। किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड समेत अन्य दलों को भी अलर्ट कर दिया है। इसी के साथ निगरानी भी बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और हर तरह का इनपुट जुटा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। केवल लोगाें को तैयारी रखने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

.......
छोटी काशी में नजर आए एयरक्रॉफ्ट
वीरवार रात और शुक्रवार सुबह वायु सेना के एयर क्राफ्ट की मूवमेंट भी नजर आई। इसको देखते हुए छोटी काशी के लोग घरों से बाहर आ गए और सैन्य प्रदर्शन को देखा। हालांकि चुटकियों में ये एयर क्रॉफ्ट नजरों से ओझल हो गया। इससे शहर में दिनभर युद्ध की चर्चाएं बढ़ गईं। हर चौक चौराहे से लेकर चाय की दुकानों में भारत-पाक युद्ध को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। बुजुर्गों राम सिंह, योद्धा राम, फिनू राम ने कहा कि 1971 में इस तरह का माहौल देखने को मिला था। अब एक फिर उसी तरह का यादें सामने आ रही हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed