फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People rejected token facility, said standing in line is acceptable, can't wait the whole day

Mandi News: लोगों ने नकारी टोकन सुविधा, कहा लाइन में लगना मंजूर, दिनभर नहीं हो रहा इंतजार

Tue, 18 Jun 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
People rejected token facility, said standing in line is acceptable, can't wait the whole day
मंडी जोनल अस्पताल में टोकन सिस्टम के बाबजूद भी पर्ची कांउटर पर उमड़ी भीड़   संवाद
सायं तीन बजे तक भी नहीं बन रही पर्ची, बिना उपचार करवाए लौटने को मजबूर हो रहे मरीज
विज्ञापन


पहले पर्ची से लेकर टेस्ट करवाने तक सायं 4 बजे घरों को लौट जाते थे, अब लग रहा समय

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में जहां नई टोकन व्यवस्था का स्वागत किया है वहीं, कई लोगों ने इस व्यवस्था पर पर सवाल उठाए हैं और इसे बंद करने की मांग कर दी है। यह सुविधा मरीजों के लिए हाल ही में नागरिक सभा की ओर से शुरू की गई है। इस प्रणाली को नकारने वाले लोगाें का कहना है कि उन्हें पर्ची बनवाने के लिए कतारों में लगना मंजूर है, लेकिन टोकन के चक्कर में दिनभर इंतजार नहीं कर सकते। पहले कतारों में खड़े होने पर 12 बजे तक पर्ची बन जाती थी और चिकित्सक की ओर से लिखे टेस्ट करवाने के बाद सायं 4 बजे तक दूर दराज क्षेत्रों के लोग घरों को लौट जाते थे, लेकिन टोकन प्रणाली शुरू होने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दाेपहर बाद तक पर्ची न बनने के चलते दूरदराज क्षेत्रों से उपचार के लिए जोनल अस्पताल पहुंच रहे लोगों को बिना उपचार ही लौटना पड़ रहा है। बता दें कि जोनल अस्पताल मंडी में लंबे समय से पर्ची बनाने के लिए ऑनलाइन पर्ची सिस्टम की मांग की जा रही है। हालांकि रोजाना पर्ची और कैश काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही थी। ऐसे में मंडी नागरिक सभा ने अस्पताल प्रशासन से स्वीकृति लेकर पर्ची बनाने के लिए टोकन प्रणाली को शुरू करवाया। शुरुआती 4-5 दिनों तक व्यवस्था बनाने के लिए नागरिक सभा सदस्यों ने स्वयं मोर्चा संभाला, इसके चलते सुविधा ठीक चली। लेकिन मंगलवार को दो अवकाश के बाद उपचार के लिए उमड़ी भीड़ ने टोकन प्रणाली को नकारते हुए इस व्यवस्था को बंद करने की मांग उठाई। कटौला के निहाल चंद, बरोट की नीमादेवी, मंडप निवासी रमा, सावित्री, शिव बदार के चंद्रमणी सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें इस प्रणाली से लंबा इंतजार करना पड़ा और समय पर उपचार नहीं मिल रहा। जंजैहली निवासी खेबे राम ने बताया कि वे सुबह 4 बजे घर से चले थे और दस बजे जोनल अस्पताल पहुंचे हैं। 500 नंबर का टोकन मिलने के बाद दोपहर तीन बजे तक उनकी पर्ची नहीं बन पाई। ऐसे में उन्हें बिना उपचार करवाए घर लौटना पड़ रहा है। इस बारे में नागरिक सभा के प्रधान महासचिव नीरज हांडा ने बताया कि पर्ची काउंटर पर अस्पताल प्रबंधन को अतिरिक्त काउंटर नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि लोग एक टोकन पर चार लोगों की पर्चियां बना रहे हैं। दूसरा दो नंबर पर्ची काउंटर पर भारी दबाव को देखते हुए यहां दो अतिरिक्त काउंटर की मांग की जा रही है। नागरिक सभा लोगों की सुविधा के लिए हर समय तैयार खड़ी है, लोगों को भी सहयोग कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed