फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People preserve traditions and pass them on to generations: Apurva

परंपराओं को संजो कर पीढि़यों तक पहुंचाए लोग : अपूर्व

Sat, 31 May 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
People preserve traditions and pass them on to generations: Apurva
कुथाह मेले के समापन पर उपायुक्त का स्वागत करते मेला कमेटी सदस्य। संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखलीनाल में जिला स्तरीय कुथाह मेले का समापन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में विराजमान महादेव तुंगासी, देवी महामाया और शृंगा ऋषि देवताओं की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कुथाह मेला हिमाचल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं को संजोने और अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मेले में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों ने मेले की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट, तहसीलदार थुनाग रजत सेठी, बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा सहित देवता कमेटी के लोग उपस्थित रहे। उपायुक्त ने आयोजकों की सराहना की और मेले को सामुदायिक एकता का उत्सव बताया। उन्होंने भविष्य में इसे और भव्य बनाने का सुझाव दिया। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed