फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People of Baihana and Dauhandi said - What is the point of tax without convenience?

Mandi News: बैहना और दौहंदी के लोग बोले-बिना सुविधा टैक्स किस बात का

Thu, 15 Feb 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
People of Baihana and Dauhandi said - What is the point of tax without convenience?
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के मर्ज एरिया में टैक्स की मीटर घूमने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को वार्ड में घुसने नहीं दिया जाएगा। मर्ज एरिया में शामिल वार्डों में मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं है न ही गांव में शहर जैसी कोई सुविधा मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम अगर टैक्स लगाना चाहती है तो गांव में शहर जैसी सुविधा दें। सरकार के समक्ष ग्रामीण हर स्तर पर विरोध जता चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव से टैक्स वसूलकर शहर का विकास करना किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है। नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को तीन साल किसी भी तरह के टैक्स न लगने की रियायत मिली थी। रियायत की अवधि 30 अक्तूबर 2023 को खत्म हो गई है। दो साल और रियायत का मामला सिरे नहीं चढ़ पाया है। ऐसे में टैक्स लगने और सुविधाएं न मिलने पर ग्रामीण भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम से बाहर किया जाए। अगर टैक्स लगाना है तो गांव में शहर जैसी सुविधा दें। सुविधा कुछ भी नहीं है और टैक्स के लिए दौड़ पड़े हैं। निगम को यह तानाशाही रवैया महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन

-भूपेंद्र राव, पूर्व बीडीसी सदस्य बैहना वार्ड।
---
गांव में शहर जैसी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। तीन साल से कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। सरकार के समक्ष इसका विरोध जताया जाएगा। ग्रामीण टैक्स नहीं देंगे। पिछली सरकार ने वायदा किया था कि नगर निगम से लोगों को बाहर कर दिया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को वार्ड में घुसने नहीं दिया जाएगा। निगम कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। गांव से टैक्स लेकर शहर में विकास करना किसी भी तरह से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीआर कौंडल, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दोहंदी वार्ड।
---
नगर निगम में शामिल किए गए मर्ज एरिया में मूलभूत सुविधाएं अभी तक कुछ भी नहीं है। पार्क व लाइट लगाने से विकास नहीं होता है। जब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेगी, नगर निगम को कोई टैक्स नहीं दिया जाएगा। जब नगर निगम में शामिल किया गया था, तब आश्वासन दिया गया था कि शहरों से ज्यादा मर्ज एरिया का विकास होगा। यह धरातल में नहीं हो पाया है।

-मनसा राम, बैहना वार्ड।
---
नगर निगम के मर्ज एररा में टैक्स से दो साल और रियायत दी जाए। इस मसले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बात की जाएगी। जनहित में जो भी इस मसले पर हो सकता है वह किया जाएगा। जनता के साथ खड़ा हूं।
-कृष्ण भानु, पार्षद वार्ड नंबर 14।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed