फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   people not wearing masks in public places, Corona infection cases increasing in the district, people said - the more you are afraid, the more the corona will scare

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहन रहे लोग

Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
people not wearing masks in public places,  Corona infection cases increasing in the district, people said - the more you are afraid, the more the corona will scare
मंडी। मंडी जिला में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिला के लोग अभी भी कोरोना को हलके में ले रहे हैं। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। जिला में पिछले दस दिनों कोविड से मौतों और संक्रमण का ग्राफ जहां बढ़ा है, वहीं लोग बेपरवाह हुए हैं। बुधवार सुबह 11 बजे, मंडी के न्यू सुकेती पुल पर कुछ युवा बिना मास्क झुंडों में चलते देखे गए। हालांकि कैमरे की नजर से बचने के लिए युवाओं ने धीरे-धीरे मास्क को मुंह पर सरकाया और पुल से दूर निकल गए। समय 11:17 बजे, बस स्टैंड मंडी के बाहर कुछ प्रवासी लोग झुंडों में बात करते हुए बिना मास्क चहलकदमी करते दिखे। उनसे नियमों की पालना करने बारे पूछने पर जवाब मिला कि जितना डरोगे कोरोना उतना ही डराएगा।
विज्ञापन

स्थान बस स्टैंड मंडी, समय 11:22 बजे, बस स्टैंड के अंदर पहुंचने पर लोग बरामदों में लगे बैंचों पर झुंडों में बैठे रहे। कुछ लोग बरामदे में बिना सामाजिक दूरी व मास्क सही ढंग से न पहनते हुए दिखे। बुधवार सुबह बारिश होने के चलते बस स्टैंड व शहर में लोगों की भीड़ कम रही लेकिन लोग कोरोना के प्रति लापरवाह देखे गए। समय 11:30 बजे, मंडी से पधर जाने वाली सरकारी बस में बैठे अधिकांश लोग बिना मास्क के देखे गए। वहीं 50 प्रतिशत सीटों की अपेक्षा सभी सीटों पर लोग एक दूसरे से सटे हुए बैठे रहे। ऐसे में कोरोना को बढ़ावा मिल रहा है। समय एक बजे, बस स्टैंड पर पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी को समझते हुए लोगों को नियमों के प्रति सचेत करते हुए देखा गया। निगम कर्मचारी को बसों में सैनिटाइजेशन कार्य करते हुए पाया। आरएम मंडी गोपाल चंद ने बताया कि सभी चालक-परिचालकों व कर्मचारियों को कोरोना के प्रति सचेत रहते हुए अन्य लोगों को भी सचेत करने बारे निर्देश दिए गए हैं। अवहेलना करने वालों पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed