फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People did yoga to stay healthy

Mandi News: निरोग रहने के लिए लोगों ने किया योग

Sat, 22 Jun 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
People did yoga to stay healthy
मंडी। जिलाभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय मंडी सहित हर उपमंडल, तहसील, पंचायत और गावों में योग पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें लाखों लोगों ने निरोग रहने के लिए योग किया। मंडी के सेरी मंच पर सैकड़ों शहरवासियों ने योग किया।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से शुक्रवार को सेरी मंच पर 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर भी उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ योग किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगाभ्यास व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायक है। योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। आयुष विभाग से डॉ. प्रिया पाठक, अशोक कुमार व प्रजापति ब्रह्मकुमारी के योग शिक्षकों ने लोगों को खड़े होकर होने वाली योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने विभिन्न योगासनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासन का भी अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुख्य आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी अशोक कुमार ने बैठकर किए जाने वाले योगासनों जिसमें मुख्यतः भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, भुजंगासन, अर्धहलासन सहित प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया। योग दिवस कार्यक्रम में आर्ट आफ लिविंग संस्था के सदस्य, मंडी शहर के स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्कूल व कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व वल्लभ कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर योग साधना कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
उधर, योग दिवस पर कोर्ट परिसर मंडी में आयुष विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी सहित अन्य न्यायाधीशों व कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। वहीं, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी में एसएमसी अध्यक्ष अंकुश मोहन की अध्यक्षता में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर विद्यालय की सीएचटी सुषमा शर्मा मुख्यातिथि रहीं।

नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान
सरकाघाट। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के मैदान में एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी नेकराम शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सूक्ष्म व्यायाम सहित अन्य प्राणायामों का अभ्यास करवाया। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वह सुबह उठकर नियमित योग करें। इस अवसर पर स्वामी सत्यनारायण ने भी योग की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, संत निरंकारी मंडल की शाखा लोअर बरोट में संत निरंकारी अनुयायियों ने योग मास्टर राकेश कुमार के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।


बलद्वाड़ा कॉलेज में किया योगाभ्यास
बलद्वाड़ा। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत खुडला एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुडला के साथ मिलकर किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुडला के 30 विद्यार्थियों के साथ मुख्याध्यापक एवं अध्यापकों ने भी भाग लिया। पंचायत के सभी प्रतिनिधियों के साथ महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी इस योग दिवस पर योगाभ्यास किया।


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed