{"_id":"608ee83b8ebc3ed9b70a89bf","slug":"people-did-not-see-shops-of-essentials-opened-mandi-news-mandi-news-sml3691832180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही दिखे लोग, जरूरी चीजों की दुकानें रही खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही दिखे लोग, जरूरी चीजों की दुकानें रही खुली
विज्ञापन
मंडी। वीकेंड बाजार बंद का असर शनिवार के बाद रविवार को भी मंडी जिला में बखूबी देखा गया। रविवार को दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। माहौल लॉकडाउन की तरह लगा। रविवार को छुट्टी होने के कारण दिनभर लोग घरों में बंद रहे। अधिकांश गलियां, चौक-चौराहे सुनसान दिखे। कोरोना के डर से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। बाजारों में केवल दवा, सब्जी-राशन, होटल- ढाबों सहित अन्य सभी दुकानें बंद रही। रविवार को सरकारी व निजी कार्यालय बंद होने के साथ बाजार में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में भी लोग नहीं देखे। शहर की गलियों में व बाजारों में बेवजह कोई भी घूमता नजर नहीं आया। जिलाभर के सभी स्थानों में यही आलम देखने को मिला। जिला के पधर, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, सरकाघाट, करसोग, गोहर, बलद्वाड़ा, रिवालसर, पंडोह, लडभड़ोल, जंजैहली में भी बंद का असर दिखा। लोगों ने घरों में रह कर ही अपना समय गुजारा।
जिला मुख्यालय में बाजार बंद का माहौल
समय 12 बजे। मंडी शहर के भ्यूली के पास पुल व इर्दगिर्द पूूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ दिखा। गुरुद्वारा के पास भी सवा 12 बजे पूरी तरह लॉकडाउन का असर देखने को मिला। उसके पश्चात 12:30 बजे बस स्टैंड मंडी के अंदर 5-7 लोग ही दिखाई दिए लेकिन बस अड्डा के बाहर एक-दो गाड़ियों के अलावा कोई नहीं पाया गया। 12: 40 बजे आईटीआई चौक खाली दिखा। ऐसा ही नजारा सुकेती पुल व महामृत्युंज्य चौक का देखने को मिला। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। करीब एक बजे मेन बाजार, गांधी चौक, सेरी मंच पर हल्की गाड़ियों की आवाजाही देखने को मिली। सब्जी मंडी में भी-दो चार ही दुकानें खुली दिखी। मंडी भूतनाथ बाजार भी पूरी तरह सुनसान दिखा। मंडी स्कूल बाजार में पूरी तरह सन्नाटा देखने को मिला। मंडी सकोढ़ी चौक भी सुनसान रहा लेकिन दोपहर बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के बाहर चहलकदमी करते हुए लोग दिखे।