फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People careless after lifting the restrictions of covid curfew, People avoiding social distance and wearing masks, crowds thronging markets, shops and alleyways, mandi news

कोविड कर्फ्यू की बंदिशें हटने के बाद लोग लापरवाह

Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
People careless after lifting the restrictions of covid curfew, People avoiding social distance and wearing masks, crowds thronging markets, shops and alleyways, mandi news
मंडी। कोविड कर्फ्यू की बंदिशें हटने के बाद लोग बेपरवाह होकर तीसरी लहर को न्योता देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूूरी से भी परहेज किया जा रहा है। मंडी शहर की दुकानों, बाजार, गली-चौराहों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों को नियमों की पालना करवाने में प्रशासनिक दावे बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

समय, बुधवार दोपहर एक बजे, स्थान इंदिरा मार्केट मंडी की छत। यहां मार्केट के प्रवेश द्वारा पर कुछ प्रवासी लोग बिना मास्क लगाए एक दूसरे से चिपक कर बैठे हैं। जिन्हें हटाने व नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं है। दोपहर सवा एक बजे, संकन गार्डन में कुछ लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बिना सामाजिक दूरी व बिना मास्क लगाए बात रहे हैं। कुछ लोग छांव में बैठे सुस्ताते हुए देखे गए। इंदिरा मार्केट व गांधी चौकी की दुकानों में लोगों को स्वयं सामान की छंटाई करते भी देखा गया। दोपहर डेढ़ बजे, स्थान चौहटा बाजार, यहां अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बुधवार को बाजार में खासी भीड़ जुटी रही। दुकानों में भी लोगों ने खरीदारी की। लेकिन प्रशासन द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी की पालना करवाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं देखी गई। समय दोपहर पौने दो बजे, महामृत्युंज्य चौक, यहां पर बस का इंतजार कर रहे लोग, दुकानदार, सब्जी विक्रेता, कामगार व प्रवासी लोग बिना मास्क लगाए बाजार में चहलकदमी करते देखे गए। लोगों की लापरवाही एक बार फिर संक्रमण को बढ़ावा देने वाली है। भूतनाथ बाजार में भारी भीड़ के बीच नियम दरकिनार हुए।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने कहा कि सामाजिक दूरी की अवहेलना करने वालेे और मास्क सही ढंग से न पहनने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समझना होगा और जागरूक भी होना होगा। क्योंकि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed