फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People beat up tourists for overtaking in Sauli Khad

Mandi News: सौली खड्ड में ओवरटेक को लेकर उलझने पर लोगों ने पर्यटकों को धुना

Wed, 14 Aug 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
People beat up tourists for overtaking in Sauli Khad
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सौली खड्ड में पंजाब के पर्यटकों को ओवरटेक के विवाद में स्थानीय लोगों के साथ उलझना महंगा पड़ गया। विवाद में स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटकों की धुनाई साफ नजर आ रही है। इसमें रिवाल्वर होने की बात कही गई थी। हालांकि पुलिस जांच में इस तरह का कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार, पर्यटकों की धुनाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। जैसे-तैसे पर्यटक अपनी कार में सवार होकर वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पर्यटकों की कार की तलाशी ली, लेकिन रिवाल्वर या अन्य संदिग्ध सामग्री कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने पर्यटकों के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। जांच में यह पाया गया कि विवाद पास लेते समय गाड़ी को खरोंच लगने को लेकर हुआ था। इसे पंजाब के पर्यटक ने पंजाबी में मामले को यहीं छोड़ने को कहा था। स्थानीय लोगों ने इसे गलत समझा और मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed