फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners upset for not calling JCC meeting

जेसीसी बैठक न बुलाने पर पेंशनर खफा

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pensioners upset for not calling JCC meeting
मंडी में बैठक करते पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक में जेसीसी की बैठक न बुलाने पर पेंशनरों ने नाराजगी जताई। मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक भवन जेल रोड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हरीश शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अप्रैल में पेंशनरों को आश्वासन दिया था कि जेसीसी की बैठक शीघ्र बुला कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी। आज दिन तक न तो सरकार ने जेसीसी के लिए समय दिया और न ही पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार बनाने में कर्मचारी वर्ग का अहम योगदान रहता है। प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री से आस लगाई है कि कब उनके लिए घोषणा की जाएगी लेकिन पेंशनरों की आंखें भी थक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव रोशन लाल, डॉ. केसी मल्होत्रा, देव चंद, रेवती राम, दया नंद, धर्मदत्त, बालक राम, नागेंद्र कपूर, बृजलाल, ठाकुर सिंह, सूरज सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्रेम लाल, परम देव सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed