फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners sound the bugle of agitation, prepare to boycott Lok Sabha elections

Mandi News: पेंशनरों ने बजाया आंदोलन का बिगुल, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की तैयारी

Sat, 09 Mar 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Pensioners sound the bugle of agitation, prepare to boycott Lok Sabha elections
हिम आंचल पेंंशनर संघ की बैठक में प्रदेश के डेढ लाख पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्षरत हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने प्रदेश सरकार की उदासीनता पर अब प्रदेश स्तर पर आंदोलन का बिगुल भी बजा दिया है। लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी तैयारी कर ली है। शनिवार को जोगिंद्रनगर में संपन्न हुई पेंशनर महासंघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि अगर एक माह के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश के डेढ़ लाख पेंशनर आंदोलन करेंगे। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही मतदान का बहिष्कार भी करेंगे। महासंघ के इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कई सालों से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। अपने हक हासिल करने के लिए उन्हें न्यायालय का भी दरवाजा कई बार खटखटाना पड़ा। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, महासचिव रमेश पठानिया ने कहा कि पेंशनर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सत्तासीन सरकारें कोई प्रयास नहीं कर रहीं हैं। वेतन की विसंगतियों और पेंशन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ न दिलाने पर भी जोगिंद्रनगर में सपंन्न हुई बैठक पर पदाधिकारियों ने रोष जताया। बैठक में मौजूद शरद सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह, प्रभुदयाल, राजकुमार वालिया, नंद लाल ठाकुर, मान सिंह, जय सिंह, सतीश शर्मा, महेंद्र सिंह, सुभाष ठाकुर, रसीला राम, हरदेव, कर्ण सिंह, नारायण, बेली राम वर्मा, सोहन सिंह, शंभू राम आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रदेश सरकार की उदासीनता पर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed