{"_id":"6672c961e6ac7e82a902c72b","slug":"pensioners-should-be-paid-lump-sum-payment-of-outstanding-arrears-and-gratuity-santram-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129057-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को बकाया एरियर, ग्रेच्युटी का एकमुश्त किया जाए भुगतान : संतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को बकाया एरियर, ग्रेच्युटी का एकमुश्त किया जाए भुगतान : संतराम
Thu, 20 Jun 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
बलद्वाड़ा (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सरकाघाट इकाई की बैठक बुधवार को गोसदन बतैल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने की। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम वर्मा ने बताया कि बैठक पेंशनरों के बकाया भुगतान, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट सहित अन्य देय लाभों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों के जो मामले महालेखाकार कार्यालय में लंबित हैं, उनको अनुमोदित करवाकर बकाया राशि का भुगतान, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन का एक मुश्त भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कई पेंशनरों के 50 और 30 प्रतिशत पे मैट्रिक्स के मामले भी महालेखाकार कार्यालय से अनुमोदित करवाया जाए।
पेंशनरों ने मांग की कि एरियर और महंगाई भत्ते की तीन किस्तें शीघ्र जारी की जाएं। बिजली बोर्ड और अन्य विभागों के सेवानिवृत्त पेंशनरों को ओपीएस के आधारा पर पेंशन देने की मांग उठाई। एचआरटीसी के पेंशनरों को 65, 70, 75 वर्ष आयु पार करने पर उन्हें 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशनर भत्ता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही पेंशन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए और जेसीसी की बैठक बुलाई जाए, ताकि लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जा सके। बैठक में एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी से ललित राणा, जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, ताराचंद ठाकुर, तेज नाथ, जेसी शर्मा, देवराज, आर शर्मा, जीवन लाल, नेक राम और एमआर पटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।