{"_id":"693da5e6b3e67afa27074e81","slug":"pensioners-expressed-anger-at-the-government-for-ignoring-them-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179263-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशनरों ने अनदेखी पर सरकार से जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशनरों ने अनदेखी पर सरकार से जताया रोष
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ खंड द्रंग की बैठक पधर में शनिवार को हुई। इसमें पेंशनरों ने लंबित मांगों की अनदेखी पर सरकार से गहरी नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान बेसर सिंह ठाकुर ने की।
बेसर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार का जश्न मनाना तभी सार्थक होता, जब उसके कार्यकाल से समाज के सभी वर्ग संतुष्ट होते। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार के समक्ष गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी एक भी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के पेंशनरों को एक जनवरी 2016 के बाद संशोधित वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण, महंगाई भत्ते का बकाया तथा मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। सरकार को इन मामलों में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों से जुड़ी अन्य मांगों पर भी सरकार को सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें अमलीजामा पहनाना होगा। बैठक में संघ के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पेंशनरों से वर्ष 2025 से 2027 तक की सदस्यता शुल्क जमा करवाने का आग्रह किया गया। स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए अनुदान जमा करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव केसी नेगी, मुख्य सलाहकार भूप सिंह ठाकुर, कानूनी सलाहकार मनोज कुमार, टेक चंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष खेम सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव गोकल चंद ठाकुर आदि अन्य मौजूद रहे।