फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioner Forum upset over non-payment of arrears

Mandi News: एरियर न मिलने पर तल्ख हुआ पेंशनर फोरम

Tue, 11 Nov 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pensioner Forum upset over non-payment of arrears
जोगिंदरनगर में अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुये बिजली बोर्ड पेंशनर। स्रोत संगठन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर की अदायगी न होने से पेंशनर फोरम तलख हो गया है। जोगिंद्रनगर में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने बिजली बोर्ड और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया। पेंशनर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर आदि पदाधिकारियों ने सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ओपीएस बहाल करने के लिए आवाज बुलंद की। पेंशनरों ने दो टूक चेताया कि 58 साल से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को एरियर की अदायगी न होना पेंशनरों के हितों के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

पेंशनर संघ के महासचिव नोता राम ने कहा कि 70 से 75 साल आयु के पेंशनरों को एरियर किस्तों में मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। 58 साल से 85 साल आयु वर्ग के पेंशनर कई सालों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में मौजूद प्रेस सचिव विशन दास, मुख्य सलाहकार दान सिंह ने बताया कि अगर सरकार और बिजली बोर्ड ने पेंशनरों की मांगों को अब भी अनसुना किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed