{"_id":"68335e16fe26106b200937b9","slug":"pediatric-opd-started-in-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157264-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुई बाल रोग ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुई बाल रोग ओपीडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में बाल रोगी को उपचार देते हुए डॉ दीक्षा। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीक्षा के पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। एक माह बाद अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई है। हालांकि अभी चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती हुई है। पूर्व में मरीजों को टांडा, मंडी और नेरचौक पहुंचाना पड़ रहा था।
अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ की पदोन्नति होने पर यह पद एक माह से रिक्त चल रहा था। डॉ. दीक्षा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गर्मी के मौसम में बाल रोगियों को एलर्जी, पीलिया जैसे संक्रामक रोगों से बचाने के लिए तीमारदारों को भी जागरूक किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले जोगिंद्रनगर अस्पताल में डाॅ. रोशन लाल कौंडल बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रिक्त चल रहे बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. दीक्षा को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया है। संवाद