फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pay special road tax by March 31: Samra

31 मार्च तक जमा करवाएं विशेष पथ कर : समरा

Tue, 04 Mar 2025 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
Pay special road tax by March 31: Samra
मंडी। वाहन मालिकों के लिए विशेष पथ कर जमा करवाने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी गिरीश समरा ने जिले के सभी मालवाहक वाहनों, टैक्सी-मैक्सी और कांट्रेक्ट कैरिज बसों के मालिकों को सूचित किया कि विशेष पथ कर 31 मार्च तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले यह सुविधा 31 दिसंबर, 2024 तक थी, जिसे अब 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी वाहन मालिकों को इस छूट का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम 1988 व नियम 199 के तहत बकाया राशि जमा न करवाने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

100 प्रतिशत जुर्माना राशि के साथ विशेष पथकर वसूला जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि बस रूट परमिट के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो नए 11 स्टेज कैरिज बस रूट परमिट जिले के लिए प्रकाशित हुए थे तथा उन रूटों के लिए 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, विभाग ने अब इन रूटों के लिए 10 मार्च तक आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed