फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pay arrears of revised pay scale in lump sum: Harish

संशोधित वेतनमान का एकमुश्त दें एरियर : हरीश

Tue, 05 Nov 2024 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
Pay arrears of revised pay scale in lump sum: Harish
मंडी। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोटली इकाई की बैठक विश्राम गृह कोटली में प्रधान हरीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान का लंबित एरियर एकमुश्त न देने को लेकर पेंशनरों ने रोष जताया।
विज्ञापन

प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि जनवरी 2022 के बाद सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों को सभी लाभ एकमुश्त दिए जा रहे हैं जबकि 2016 से 2021 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भुगतान के मामले में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि चिकित्सा बिल भी पिछले तीन साल से भुगतान के लिए लंबित पड़े हैं। इसके बाद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोटली की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई का गठन किया गया। इसमें ठाकर सिंह को अध्यक्ष, परम देव चौहान को महासचिव, श्याम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांशी राम वर्मा को उपाध्यक्ष, वीरी सिंह शास्त्री को कोषाध्यक्ष, परम देव शास्त्री को मुख्य सलाहकार बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed