फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paura Kothi School gets the title of all-round best

Mandi News: पौड़ा कोठी स्कूल को आलराउंड बेस्ट का खिताब

Sun, 17 Nov 2024 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Paura Kothi School gets the title of all-round best
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला फंगवास में शिक्षा खंड जय देवी की अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बेली राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में फंगवास विजेता और पौड़ा कोठी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

खो-खो में जय देवी विजेता और फंगवास उपविजेता रहा। वाॅलीबाल में कमांद विजेता और धारली उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी में पौड़ा कोठी विजेता और धारली उपविजेता रहा। खो-खो में कमांद विजेता तथा जय देवी उपविजेता रहा। वाॅलीबाल में पौड़ा कोठी विजेता और जय देवी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में फंगवास का आयुष प्रथम और डोलधार का प्रिंस ठाकुर दूसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में फंगवास का भव्य प्रथम और धारली स्कूल का पीयूष दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कमांद की भावना प्रथम और जयदेवी की मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला पौड़ा कोठी को आलराउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed