फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients wandering for dialysis in Jogindernagar Hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में डायलिसिस के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 23 May 2024 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering for dialysis in Jogindernagar Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। 100 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में किडनी मरीजों को स्वास्थ्य संसाधन बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया है। मंगलवार को आयोजित रोटरी की बैठक में अध्यक्ष एनआर बरवाल की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया। वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में एक निजी संस्था किडनी के चुनिंदा मरीजों के लिए ही डायलिसिस की सुविधा दे रही है, जबकि 14 स्लॉट बुक होने के चलते कई मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शहर के गलू और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी के पांच मरीज डायलिसिस के लिए पालमपुर, कांगड़ा और मंडी में उपचार के लिए भटक रहे हैं। निजी क्लीनिकों में 15 सौ से दो हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। रोटरी के अध्यक्ष एनआर बरवाल ने बताया कि जून माह में रोटरी के तत्वाधान से फिजियोथेरेपी शिविर जोगिंद्रनगर में लगाए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण 25 मई को लक्ष्मी बाजार स्थित कार्यालय में होंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर आयोजित करेंगे। आंख की बीमारी, घुटनों और जोड़ों के दर्द के मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। बैठक में सचिव विनोद राठौर, पूर्व अध्यक्ष रामलाल वालिया, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, डॉ चंद्रभूषण शर्मा, एसके सकलानी, भाग चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed