फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients in Jogindernagar hospital are now in the hands of nurses, private labs are used for testing

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीज अब नर्सों के हवाले, टेस्ट के लिए निजी लैब का सहारा

Thu, 15 May 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Patients in Jogindernagar hospital are now in the hands of nurses, private labs are used for testing
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बुधवार को फिर उपचार के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़।स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में एक साथ 13 से अधिक चिकित्सकों के पद खाली हो जाने से अब मरीजों का स्वास्थ्य नर्सों के हवाले हो गया है। अस्पताल की चुनिंदा ओपीडी में मरीजों की भीड़ को उपचार दिलाने के लिए चिकित्सकों के भी पसीने छूट रहे हैं। वहीं, रोगी वार्डों में भी दाखिल मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाना अब चिकित्सकों के वश में नहीं रहा है। ऐसे में अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिला रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि टेस्ट के लिए निजी लैब का सहारा मरीजों को लेना पड़ रहा है। उपमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था पर उठे सवाल पर प्रशासन बेबस है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लाचार हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। यहां पर 80 प्रतिशत विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले हो गए हैं। अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बीते दो दशकों से बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंची महिला वनिता ने बताया कि ओपीडी में ताला लटका देखकर वह मायूस होकर लौट आई। हड्डी के उपचार के लिए पहुंचे बुजुर्ग महेश ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि इस रोग का उपचार अस्पताल में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए चार चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जल्द ही यहां पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी कार्यभार संभालेंगे।
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed