फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients are getting benefit of treatment through Panchakarma and Ayurvedic methods.

Mandi News: पंचकर्म और आयुर्वेदिक विधियों से रोगियों को मिल रहा इलाज का लाभ

Mon, 28 Oct 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 28 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Patients are getting benefit of treatment through Panchakarma and Ayurvedic methods.
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में मरीज की जांच करतीं डॉ. मनुबाला गौतम। -स्रोतः विभाग
मंडी। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में आयुर्वेद चिकित्सा की विभिन्न विधियों द्वारा रोगियों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सालय में नियमित रूप से तीन चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक शामिल हैं। यहां पंचकर्म, योग, अग्नि कर्म, कपिंग, क्षारसूत्र, मर्म चिकित्सा जैसी विधियों से रोगियों को राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को शल्य चिकित्सा में क्षारसूत्र विधि से बवासीर और भगंदर जैसे गुदा रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसके माध्यम से रोगियों को लाभ मिल रहा है। कई मामलों में ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। पंचकर्म विधि से नाड़ी संबंधी और शरीर के अन्य रोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें ग्रीवा वस्ति से गर्दन दर्द, कटि वस्ति से पीठ दर्द, जानू वस्ति से घुटनों के दर्द, शिरो धारा से सिर दर्द और मानसिक रोगों का उपचार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, अक्षी तर्पण द्वारा नेत्र रोगों का इलाज भी किया जाता है। अग्नि कर्म और मर्म चिकित्सा द्वारा शरीर के विभिन्न भागों की व्याधियों का शमन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय में योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम के माध्यम से रोगियों का उपचार भी किया जा रहा है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीठ दर्द से राहत पाने आए बटाहर के बेसर सिंह ने बताया कि दवा से कोई फर्क नहीं पड़ा तो पंचकर्म विधि से इलाज करवाया, जिससे काफी आराम मिला है। मंडी के बलदेव सिंह और बीर गांव के लाल चंद ने भी चिकित्सालय में उपलब्ध उपचार की प्रशंसा की है।

मासिक हो रही 1500 ओपीडी
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी की प्रभारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनुबाला गौतम ने बताया कि अस्पताल में मासिक ओपीडी 1500 के करीब रह रही है। हर सप्ताह अंतिम दो दिनों में ही 60 से 70 रोगी यहां शल्य चिकित्सा और अन्य विधियों से उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed