फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passersby are terrified as a herd of violent bulls enters the city

Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर में हिंसक बैलों का झुंड पहुंचने से दहशत में राहगीर

Thu, 27 Mar 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Mar 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Passersby are terrified as a herd of violent bulls enters the city
जोगिंद्रनगर शहर में घूमते लावारिस पशु। जिनके आंतक से लोग परेशान हैं। संवाद
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। शहर में अरसे बाद फिर से हिंसक बैलों का झुंड पहुंचने से राहगीरों और कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। जोगिंद्रनगर शहर की मुख्य सड़कों, चौकों और गलियों में ये बैल राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में इन बैलों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं, यहां तक कि कुछ की मौत भी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ठोस कार्ययोजना के अभाव में इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। गरोड़ू से रेलवे क्रॉसिंग और बस अड्डे तक हिंसक बैलों का आतंक हर रोज बढ़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और महासचिव सतवीर ने कहा कि आदर्श कन्या पाठशाला के पास एक कारोबारी पर हमला कर बैल ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे टांडा रेफर करना पड़ा। प्रशासन की लापरवाही से समस्या विकराल हो रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि हिंसक बैलों को शहर से बाहर करने को लेकर प्रशासन और पशुपालन विभाग से कई बार बातचीत हो चुकी है। नगर परिषद भी अपने स्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed