फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passengers upset as bus services get affected

Mandi News: बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्री परेशान

Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset as bus services get affected
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले कुछ ग्रामीण रूटों में अचानक बदलाव से यात्रियों का सफर अब महंगा होने लग पड़ा है। डुगधार से वाया चौकी और सिमस के लिए बस सेवाओं में अभाव के चलते यात्रियों में परिवहन निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर से चौंतड़ा-सिमस के लिए दोपहर करीब तीन बजे की बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए निजी वाहनों में महंगा शुल्क अदा करना पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर से चौंतड़ा वाया चौकी की बस सेवा भी यात्रियों की सुविधा के अनुरूप नहीं चल रही है। शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को बंद पड़ी बस सेवाओं का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जोगिंद्रनगर के ग्रामीण क्षेत्र कुराटी, ढगौण रूट पर हर रोज हांफ रही परिवहन निगम की बसों के चलते यात्रियों को शहर में पहुंचना आसान नहीं हो रहा है। इससे सरकारी कर्मचारियों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को कुराटी, ढगौण रूट पर परिवहन निगम की बस हांफ जाने से यात्रियों को शहर पहुंचने में फिर दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

बस रूट सिमस और चौकी के लिए यात्रियों की मांग के अनुसार बस सेवाओं की बहाली के लिए मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला से पत्राचार कर निदेशक परिवहन विभाग को भी अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही बस सेवाओं को बहाल कर यात्रियों के सफर को सुहाना करने के प्रयास जारी हैं।
-नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक बस डिपो जोगिंद्रनगर बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed