फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Park will be built in Jogindernagar railway station, will cost thirty lakhs

Mandi News: जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में बनेगा पार्क, तीस लाख होंगे खर्च

Sat, 29 Apr 2023 06:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Jogindernagar railway station, will cost thirty lakhs
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में तैयार हो रहे पार्क के निर्माण कार्य में लगे मजदूर। संवाद
रंग-बिरंगे फूलों की वाटिका के निर्माण प्रगति पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर में रेल यात्रियों को पार्क की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए रेलवे विभाग तीस लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। रेलवे परिसर में उगी कंटीली झाड़ियों को साफ-सुथरा कर रंग-बिरंगे फूलों की वाटिका के निर्माण का काम प्रगति पर है।
स्टेशन की खाली भूमि पर इंटरलॉक पेवर्ड टाइल्स बिछाने के अलावा रेल यात्रियों के आवागमन के लिए सुंदर ट्रैक के निर्माण के लिए लाखों रुपये की धनराशि खर्च होगी। रेलवे विभाग के लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरविंद्र के अनुसार 30 लाख रुपये परिसर के कायाकल्प पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्क के निर्माण की योजना पर यह काम शुरू हो गया है। रेल यात्रियों के लिए बैंच, सोलर लाइट्स के अलावा सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रंग-बिरंगे फूलों की वाटिका और प्राकृतिक सौंदर्य को सहेजने के लिए यह कार्य बीते कुछ दिनों से निरंतर चल रहा है। जून तक निर्माण कार्य पूरा करने का रेलवे विभाग ने लक्ष्य रखा है। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि रेलवे स्टेशन में पार्क के निर्माण में जहां यात्रियों को बैठने की सुविधा का लाभ मिलेगा वहीं उच्चाधिकारियों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा में भी विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं पर भी रेलवे विभाग ने लाखों रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed