फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Parents become witnesses of children's achievements

Mandi News: बच्चों की उपलब्धियों के साक्षी बने अभिभावक

Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Parents become witnesses of children's achievements
आईआईटी के सभागार में काफी संख्या में रहे मौजूद
विज्ञापन

सीनेट सदस्यों के ड्रेस न पहनने पर आईआईटी निदेशक ने जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अपने बच्चों को डिग्री लेते देखने के लिए आईआईटी मंडी के सभागार में अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद रहे। बच्चों की उपलब्धियों केे साक्षी खुद अभिभावक बने। इससे पहले अभिभावक बच्चों के साथ दीक्षांत समारोह के लिए विशेष तौर पर लगाई गई सेल्फी वाल में फोटो लेते हुए दिखे। समारोह में विशेष अतिथि नरेंद्र आर्य ने भी अभिभावकों को चार पिलरों की जानकारी दी। बताया कि वे गतिविधियों में शामिल रहें। प्राणायाम करें। डाइट पर नियंत्रण और समय का ध्यान रखें। इसके अलावा ध्यान जरूर लगाएं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के 12वें दीक्षांत समारोह में निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने प्रशिक्षुओं को डिग्री बांटने से पहले उनसे बातचीत की। पहले प्रशिक्षुओं को बधाई दी.... फिर पूछा कि आजकल क्या कर रहे हो? खुशनुमा माहौल के बीच प्रशिक्षुओं को निदेशक ने डिग्रियां बांटीं जबकि मुख्यातिथि मनोज जैन ने मेडल देकर विजेताओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में कुछ प्रशिक्षुओं को मंच में डिग्री देने में देरी हो गई। इस पर वह असहज हो गए। प्रशिक्षु मंच पर डिग्री का इंतजार करते दिखे। इस बीच निदेशक ने एक प्रशिक्षु को डिग्री दे दी। अगले नाम की घोषणा हुई तो निदेशक ने उसका नाम डिग्री पर पढ़ा। इस पर निदेशक ने कहा ...अरे ये तो अलग है। इस पर उन्होंने यही डिग्री दूसरे प्रशिक्षु को दी। जबकि पहले से मौजूद प्रशिक्षु को मंच से खाली ही आगे जाना पड़ा। समारोह में सीनेट सदस्यों के ड्रेस न पहनने पर आईआईटी निदेशक ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed