फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Para employees should be regularized

Mandi News: पैरा कर्मचारियों को किया जाए नियमित

Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
Para employees should be regularized
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। जलशक्ति मंडल पैरा कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को जवाहर पार्क सुंदरनगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत ने की। जिला पैरा फिटर पंप ऑपरेटर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और मल्टीपर्पज संघ के उपाध्याय सुमन कुमार विशेष अतिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रंजीत ने कहा कि पैरा कर्मचारी वर्ग को नियमित करने की मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारी सीता राम, हेमराज, अनिल सूरज सेन, विनोद कुमार, दुनी चंद, विक्रम ने भी विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने त्योहारों के दौरान वेतन वृद्धि न किए जाने पर चिंता जताई और सरकार से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पैरा फिटर ऑपरेटर अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग में वर्ष 2017, 2019 व 2021 में पैरा कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें वर्ष 2017 में लगाए गए पैरा कर्मचारियों ने सितंबर 2025 में 8 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया हैं, उन्हें नियमित किया जाए। सरकार की 8 साल में नियमित करने की पॉलिसी में पैरा पंप आपरेटर और पैरा फिटर को 15 और 10 प्रतिशत कोटा रखा हुआ है। उसे खत्म कर सीधे तौर पर नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 8 साल की पॉलिसी जो सरकार ने बनाई है, वह बहुत लंबा टाइम पीरियड है। इस टाइम को घटाकर 5 साल किया जाए। कहा कि इस वर्ग को मिलने वाला मानदेय महंगाई के दौर में बहुत कम है। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर संगठन के माध्यम से सरकार को भेजा गया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed