फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Para and multi-task workers will surround the government in Dharamshala.

Mandi News: धर्मशाला में सरकार को घेरेंगे पैरा, मल्टी टास्क वर्कर

Mon, 10 Nov 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Para and multi-task workers will surround the government in Dharamshala.
मंडी। जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा और मल्टी टास्क वर्करों ने आश्वासन के बावजूद उनके लिए कोई भी नीति न बनाने पर अब शीतकालीन सत्र के दौरान सुक्खू सरकार को घेरने का मन बना लिया है। वर्करों का कहना है कि महंगाई के दौर में 5-6 हजार में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सरकार को 68 बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुक्खू सरकार की बेरुखी से आहत होकर अब मंडी में पैरा वर्करों और मल्टी टास्क वर्करों ने मल्टी टास्क वर्कर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बैठक कर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में सरकार को घेरने की योजना बनाई है। संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने बताया कि एक तो वह इतनी कम आय में 8-10 घंटे काम करे हैं, दूसरी ओर कुछ विभागीय अधिकारी उनके कार्य को सराहने के बजाय उन्हें प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं। इससे उनके कुछ साथी अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर नौकरी छोड़ कर जा चुके हैं।
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा के मुख्य सलाहकार सुरेश चौहान कहा कि आज उन्हें मात्र 150 रुपये दिहाड़ी मिल रही है, जिससे न तो अपना खर्चा निकल पा रहा है और न ही परिवार और बच्चों की सही से परवरिश हो पा रही है। संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष ईशान भारद्वाज ने कहा कि यदि प्रदेश की सुक्खू सरकार उनके लिए कोई नीति नहीं बना सकती है तो सरकार लिखकर दे, ताकि वे कहीं और नौकरी की तलाश कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed