फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paprola wins Jogindernagar football tournament title.Paprola wins Jogindernagar football tournament title.

Mandi News: पपरोला ने जीता जोगिंद्रनगर फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

Wed, 15 Jul 2026 03:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Paprola wins Jogindernagar football tournament title.Paprola wins Jogindernagar football tournament title.
फाइनल में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए को 2-1 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पपरोला की टीम ने जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पपरोला ने जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए को 2-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 7100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी गई जबकि उपविजेता टीम को 4100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

करीब एक घंटा 40 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए की ओर से शुभम ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पपरोला के खिलाड़ी जूलू ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के निर्णायक क्षणों में अभय ने दूसरा गोल दागकर पपरोला को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक एवं नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंडी और कांगड़ा जिलों की छह टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड-6 के पार्षद गुरध्यान, फुटबाल कोच राज बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed