फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pandoh bridge gets Centre's approval, Rs 23.64 crore sanctioned

Mandi News: पंडोह पुल को मिली केंद्र की मंजूरी, 23.64 करोड़ स्वीकृत

Wed, 02 Apr 2025 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
Pandoh bridge gets Centre's approval, Rs 23.64 crore sanctioned
पंडोह में प्राकृतिक आपदा के दौरान टूटा पुल । संवाद
पंडोह (मंडी)। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद पंडोह पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 23.64 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह मंजूरी दी है। इसकी जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।
विज्ञापन

100 साल पुराना लाल पुल वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे इलाका बदार की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल के अभाव में पंडोह बाजार की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई-3 के तहत प्रदेश में 21 पुलों के लिए 140.90 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली, लेकिन मंडी जिला में सिर्फ पंडोह पुल को स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि अन्य आवश्यक पुलों की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है और जल्द ही उनकी भी मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर पंडोह और इलाका बदार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed