{"_id":"56f7dd1d4f1c1bac31f1506e","slug":"panchyat-shayak-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बतैल में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, पंचायत सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बतैल में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, पंचायत सहायक की मौत
मंडी।
Updated Sun, 27 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा तहसील मुख्यालय के समीप बतैल में रविवार दोपहर ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भांबला पंचायत में तैनात पंचायत सहायक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज कर सरकाघाट पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमदत्त 35 पुत्र खजाना राम निवासी गांव तलवाड़ा डाकघर गाहर रविवार दोपहर को पंचायत घर में सरकारी कामकाज निपटा कर घर लौट रहा था। बाइक से सोमदत्त बलद्वाड़ा होते हुए शॉर्टकट रूट से घर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल सोमदत्त को निजी वाहन से बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फरार चल रहे आरोपी ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ट्रक चालक के विरुद्घ पुलिस ने आईपीसी की धारा 184, 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। इधर, एसएचओ सरकाघाट नीलकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गाड़ी सहित हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। सभी जिलों की पुलिस को वायरलेस से मैसेज भेजकर नाकाबंदी कर दी गई है। शीघ्र आरोपी हिरासत में होगा।
विज्ञापन