फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayats of Zila Parishad wards changed, draft published

Mandi News: जिला परिषद वार्डों की बदल गईं पंचायतें, प्रारूप प्रकाशित

Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayats of Zila Parishad wards changed, draft published
मंडी। जिला मंडी की ग्राम पंचायतों के विभाजन एवं पुनर्गठन के उपरांत जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। यह प्रारूप सूची पंचायत समिति तथा सभी ग्राम पंचायतों के कार्यालय सूचना पट्ट पर लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में पूर्व की तरह ही 36 वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन खास है कि संबंधित विकास खंड के वार्ड में उसी के तहत आने वाली पंचायतें ही शामिल की गई हैं। इससे वार्डों में पंचायतों का बड़ा फेरबदल हुआ है।
विज्ञापन

यह आगामी जिला परिषद चुनाव के दावेदारों के लिए चुनौती बन सकता है। सबसे कम पंचायतें ढेलू वार्ड में सिर्फ नौ ही हैं। सबसे अधिक पंचायतें (21) बिंगा वार्ड में हैं। उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को प्रारूप में प्रकाशित परिसीमन के संबंध में कोई आक्षेप हो तो वह सात दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपने आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
यह है वार्डों का प्रारूप
वार्ड एक ढेलू
पंचायत समिति (विकास खंड) चौंतड़ा के तहत जिला परिषद वार्ड एक ढेलू में कुल नौ पंचायतें शामिल की गई है। इनमें गलू, ढेलू, सैंथल पडैन, चौंतड़ा, सगनेहड़, पस्सल, तलकेहड़, भडयाहड़ा, टिक्करी मुशैहरा शामिल है। वार्ड एक में कुल जनसंंख्या 22,194 है।
---
वार्ड दो नेरघरवासड़ा
पंचायत समिति द्रंग के तहत वार्ड दो नेरघरवासड़ा में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें हारगुनैण, रोपा पधर, गुम्मा, नेरघरवासड़ा, कस, भराडू, नोहली, बाता री बिंहू, चलाहरग, बल्ह, मसौली, दारट बगला, जलपेहड़, निचला गरोड़ू, जिमजिमा शामिल हैं। वार्ड दो में कुल 32,735 जनसंख्या है।
---
वार्ड तीन बथेरी
पंचायत समिति द्रंग के तहत वार्ड तीन बथेरी में कुल 14 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें खलैल, बरोट, लपास, बरधान, लटराण, धमच्याण, तरस्वाण, शिल्ह बधवानी, सुधार, कथोग, रोपा, सनवाड़, बथेरी, टिक्कर शामिल हैं। वार्ड तीन में कुल 21,173 जनसंख्या है।
----
वार्ड चार डलाह
पंचायत समिति द्रंग के तहत वार्ड चार डलाह में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें कधार, जिल्हण, सियुण, कजोट धार, कुन्नू, पाली, शिलग, बह, बड़ीधार, कुफरी, बहवाहण, चैली (चैहट गलू), डलाह, गवाली, चुक्कू और उरला पंचायतें शामिल हैं। वार्ड में कुल 29,435 जनसंख्या है।
---
वार्ड पांच कटौला
पंचायत समिति सदर के तहत वार्ड पांच कटौला में कुल 18 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें टिहरी, कटौला, शेगली, कमांद, कुटाहर (रियागड़ी), कटिंडी, त्रैंबली, टांडू, मैगल, नागधार, हटौण, शिवा, मासड़, देवरी, मैहणी, घ्राण, नवलाय, सक्रयार (गाड़) पंचायतें शामिल हें। वार्ड में कुल 28,843 जनसंख्या है।
---
वार्ड छह नगवाईं
पंचायत समिति बालीचौकी के तहत वार्ड छह नगवाईं में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें चैहटीगढ़, राहला, झीड़ी, कथियारी, पलसेहड़, सवाहरी, टिक्कर, टकोली, नगवाईं, शिल्ह मसौरा, कोटाधार, किंग्स, नाऊ, फर्श, भटवाड़ी, पाली, जलाह (टासना) पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड में कुल 23,833 जनसंख्या है।
---
वार्ड सात सयोग
पंचायत समिति सदर के तहत वार्ड सात सयोग में कुल 12 पंचायतें शामिल की गई है। इनमें भ्रौण, जागर, सयोग, पधिंयू, मांथला, तुंग, नसलोह, धार, मझवाड़, पंडोह, धुंआ देवी, टिल्ली कैहनवाल शामिल है। वार्ड की जनसंख्या 21,646 है।
---
वार्ड आठ थाची
पंचायत समिति बालीचौकी के तहत वार्ड आठ में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें काउ, मुराह, गुराण, थाची, बसूट, सोमगाड़, भनवास, खोलानाल, खाहरी, कून, नलवागी, कसौड़, कुकलाह, बांधी, रैंस, औट, कोट ढलियास शामिल हैं। वार्ड की कुल जनसंख्या 22,216 है।
---
वार्ड नौ बालीचौकी
पंचायत समिति बालीचौकी के तहत वार्ड नौ बालीचौकी में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें खौली, जुफर कोट, थाचा धार, घाट, भुंग जहल गाड़, थाटा, सुधराणी, खुहण, खलवाहण, खणी, कांढा, माणी, देवधार, बालीचौकी, लगडियाणी, पंजाई शामिल है। वार्ड की कुल जनसंख्या 21,455 है।
---
वार्ड 10 बागाचुणौगी
पंचायत समिति सराज के तहत वार्ड 10 बागाचुणौगी में कुल 20 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें कल्हणी, भाटकीधार, हबलेच, बागाचुणौगी, शिल्ही बागी, थाना, चेत, चियूणी, केयोली, सुनाह लंबाथाच, बहल, थुनाग, झुंडी, कांढा बगस्याड़, शरण, मुरहाग, जैंसला, लेह थाच, शिकावरी, पखरैर शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 25,845 है।
---
वार्ड 11 रोड
पंचायत समिति सराज के तहत वार्ड 11 रोड में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें रोड, तुंगाधार, बहल सैंज, बगड़ा थाच, गतू, जंजैहली, बुंग रैलचौक, झरेड़, बरयोगी, छत्तरी, काकड़ाधार, नैहरा, गुडाह, भीम कटारू, संगलवाहड़ा, धार जरोल शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 24,463 है।
----
वार्ड 12 सराहन
पंचायत समिति करसोग के तहत वार्ड 12 सराहन में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें सराहन, बाली धार, गवालपुर, तुमन, महोग, नाहवीधार, पोखी, सेरी, रिच्छणी, तेवन, चौरी धार, खादरा, कुठेहड़, नांज, साहोट, ठाकर ठाणा शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 25,232 है।
---
वार्ड 13 ममले
पंचायत समिति करसोग के तहत वार्ड 13 ममले में कुल 18 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बखरौट, बगैला, कुफरीधार, भंथल, खड़कन, भडारनू, सनारली, धछैहण, ममले, मतेहहल, भनेरा, काऊ, डबरोट, लोहर करसोग, कलोधार, मेंढी, थाच, परलोग शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 27,111 है।
---
वार्ड 14 चुराग
पंचायत समिति चुराग के तहत वार्ड 14 चुराग में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बही सरही, जाच्छ, मसोगल, कुटाहची, पांगणा, सूही कुफरीधार, सोरता, मशोग, कलाशन, कनेरी महोग, चुराग, बनौला नराश, कांढी सपनोट, सेंधल, सवा मांहू, सरतयोला शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 20,843 है।
---
वार्ड 15 सांविधार
पंचायत समिति चुराग के तहत वार्ड 15 सांविधार में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें काहणू, बेलर धार, कांढा, सोरसन, खिहल, बलिंहडी, मैहरन, बगशाड़, शलाग, बिंदला, शाकरा, थली, तत्तापानी, सांविधार, साहज शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 20,857 है।
---
वार्ड 16 रोहांडा
पंचायत समिति निहरी के तहत वार्ड 16 रोहांडा में कुल पंचायतें 20 शामिल की गई हैं। इनमें सोझा, धनियारा, बोई, मरहड़ा, द्रूमट बेहली, परेसी, बाडोहड़ा, घड़ोहई, बलग, रोहांडा, कांडी बाड़ी, शेगल, किंधर, घरोट, झुंगी, निहरी, जरल, बंदली, वजिहण, गलयोग शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 28,157 है।
---
वार्ड 17 नौण
पंचायत समिति गोहर के तहत वार्ड 17 नौण में कुल 20 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें तांदी, बाड़ा, गुडार, अनाह, सरोआ, कांढी, मझोहठी, परवाड़ा, थरजूण, मुसराणी, बस्सी, कोटला खनूला, खारसी, नौण, शाला, तुन्ना, धिस्ती, लोट, कांढी कमरूनाग, जहल शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 30,116 है।
----
वार्ड 18 बासा
पंचायत समिति गोहर के तहत वार्ड 18 बासा में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें सिलहणू, किलिंग, चैलचौक, चच्योट, नैहरा, बासा, गोहर, दाण, देलग टिक्करी, बालहड़ी, सेरी, बैला, नांडी, छपराहण, काशण, स्यांज, गवाड़ शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 27,660 है।
---
वार्ड 19 भौर
पंचायत समिति धनोटू के तहत वार्ड 19 भौर में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें छम्यार, रेफल, रजवाड़ी, बृखमणी, शाली, दियारगी, निचली बेहली, डुगराईं, भौर, ढाबण, मंदर, ध्यारटा, सलवाहण, अणु, कोट, बग्गी, मगर पाधरू शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 28,439 है।
---
वार्ड 20 महादेव
पंचायत समिति धनोटू के तहत वार्ड 20 महादेव में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें घिड़ी, फंगवास, डोल धार, भलाणा, जयदेवी, चांबी, घांघल, महादेव, चुगाहण, छात्र, कनैड, चौक, ऊपरली बैहली, पलौहटा, स्यांजी शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 29,356 है।
---
वार्ड 21 खिलड़ा
पंचायत समिति सुंदरनगर के तहत वार्ड 21 खिलड़ा में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें कपाही, मलोह, भनवाड़, कलौहड़, बिणा, अरठीं, खिलड़ा, बोबर, चमुखा, चुरढ़, बायला, जडोल, पौड़ा कोठी, टिहरी, बरतो शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 26,302 है।
---
वार्ड 22 डैहर
पंचायत समिति सुंदरनगर के तहत वार्ड 22 डैहर में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें सलापड़, सलापड़ कॉलोनी, ध्वाल, जरल, बरोटी, चनोल, सलवाना, कांगू, जांबला, डैहर, नालग, कंधार, समौण, सेरी कोठी, भटवाड़ा शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 28,011 है।
---
वार्ड 23 भडयाल
पंचायत समिति बल्ह के तहत वार्ड 23 भडयाल में कुल 12 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें गोड़ा गागल, कुम्मी, छातडू, नलसर, लोहारा, स्यांह, चंडयाल, भडयाल, कैहड़, रिगड़, सकरोहा, फांदला शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 25,407 है।
---
वार्ड 24 बैहल
पंचायत समिति बल्ह के तहत वार्ड 24 बैहल में कुल 13 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बाल्ट, मलथेहड़, ट्रोह, गलमा, सोयरा, रत्ती, नागचला, मांडल, सयोहली, बैहल, नटनेहड़, कसारला, बड़सू शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 23,595 है।
---
वार्ड 25 लोअर रिवालसर
पंचायत समिति बल्ह के तहत वार्ड 25 लोअर रिवालसर में कुल 19 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बैरी, बरस्वाहण, कटयाहूं, लोअर रिवालसर, सरकीधार, रियूर, सिध्याणी, डहणू, बैरकोट, कोठी, हलयातर, लोहारडी, लुहाखर, समलोण, कोठीगैहरी, सरधवार, दूसरा खाबू, दरव्यास, दसेहड़ा शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 30,465 है।
---
वार्ड 26 कोट
पंचायत समिति गोपालपुर के तहत वार्ड 26 कोट में कुल 12 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें पटड़ीघाट, गुम्हू, ढलवाण, चौक, कलथर, धनालग, जहमत, कशमैला, नवाणी, समैला, कोट, नरौला शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 27,322 है।
---
वार्ड 27 भांबला
पंचायत समिति गोपालपुर के तहत वार्ड 27 भांबला में कुल 10 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें खुडला, भांबला, भरनाल, सुलपुर जबोट, पौंटा, फतेहपुर, अप्पर बरोट, हरी बैहना, थाना, गोपालपुर शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 23,122 है।
---
वार्ड 28 नवाही
पंचायत समिति गोपालपुर के तहत वार्ड 28 नवाही में कुल 11 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें झंझेल, रोपड़ी, चौक ब्राड़ता, परसदा हवाणी, खलारडू, बरच्छवाड़, जुकैण, नवाही, दारपा, बकारटा, रखोह शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 20,967 है।
---
वार्ड 29 थौना
पंचायत समिति गोपालपुर के तहत वार्ड 29 थौना में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें रिस्सा, चौरी, थौना, पिंगला, टिक्कर, चलहोग, खाहण, गौंटा, जमणी, गैहरा, गाहर, समसोह, मसेरन, बाग, रखोटा, भद्रवाड़ शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 24,457 है।
---
वार्ड 30 कोटली
पंचायत समिति सदर के तहत वार्ड 30 कोटली में कुल 11 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें लागधार, खलाणु, ऊपरली सरवाड़ी, धनयारा, डंढाल, कोटली, साई, कसाण, सेहली, निचला लोट, बग्गी तुंगल शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 19,446 है।
---
वार्ड 31 जनेहड़
पंचायत समिति सदर के तहत वार्ड 31 जनेहड़ में कुल 13 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें मराथु, सैण, भरगांव, कोट, द्रुब्बल, तरनोह, जनेहड़, रंधाड़ा, गुमाणू, ढवाहण, सदोह, बीर, सधयाणा शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 20,641 है।
---
वार्ड 32 लौंगणी
पंचायत समिति धर्मपुर के तहत वार्ड 32 लौंगणी में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बनाल, ब्रांग, चनौता, ध्वाली, लौंगणी, टौर जाजर, चौकी, सरी, जोढन, लंगेहड़, भरौरी, पैहड़, कुमहारड़ा, बनेहरडी, सरस्काण शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 22,225 है।
---
वार्ड 33 सधोट
पंचायत समिति धर्मपुर के तहत वार्ड 33 सधोट में कुल 15 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बसंतपुर, पपलोग, सधोट, पिपली भराड़ी, चोलथरा, सरौण, ग्रयोह, कोट, टिहरा, भदेहड़, तनियार, गरोडू, घरवासड़ा, डरवाड़, सज्जयोपिपलू शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 24,464 है।
---
वार्ड 34 बिंगा
पंचायत समिति धर्मपुर के तहत वार्ड 34 बिंगा में कुल 21 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें बैरी अप्पर, स्योह, कोठुवां, सकलाना, सिद्धपुर, ततोहली परडाणा, तनेहड़, बहरी, समौहड़, खनौड़, धलारा, बिंगा, कमलाह, देवगढ़, टौर खौला, भूर, कून, नेरी, गवैला, सोहर, घनाला शामिल हैं। वार्ड की 22,639 जनसंख्या है।
---
वार्ड 35 लांगणा
पंचायत समिति चौंतड़ा के तहत वार्ड 35 लांगणा में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें भटियाड़ा बुहला, कुठेहड़ा, पिपली, द्रुब्बल, धार, लांगणा, खड़ीहार, त्रैंबली, बगैहर रक्तल, तुलाह, ऊटपुर, सिमस, भड़ाेल, कथौण, खद्दर, कोलंग, द्राहल शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 23,831 है।

---
वार्ड 36 दलेड़
पंचायत समिति चौंतड़ा के तहत वार्ड 36 दलेड़ में कुल 16 पंचायतें शामिल की गई हैं। इनमें टिकरू, रोपड़ी कलैहडू, बगेहड़, खुड्डी, दलेड़, ममाण बनांदर, पिहड़ बेहडलू, रोपड़ी, मतेहड़, बाग, बदेहड़, मटरू, ऐहजू, गोलवां, ऊपरी धार, मैन भरोला शामिल हैं। वार्ड की जनसंख्या 24,956 है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed