फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat will issue warning to remove encroachment

Mandi News: अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देगी पंचायत

Mon, 09 Dec 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayat will issue warning to remove encroachment
भडयाल पंचायत में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रस्ताव के दौरान उत्साहित ग्रामीण। संवाद
बैहना (मंडी)। बल्हघाटी की बैहना पंचायत में सड़क किनारे अतिक्रमण कर हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बने लोगों को पंचायत अंतिम चेतावनी जारी करेगी। इस पर भी अगर सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भडयाल में रविवार को पंचायत प्रधान दीक्षा की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इसमें उपप्रधान हेमराज ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अंतिम बार अतिक्रमण करने वालों से बात करेंगे। अगर वह नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्राम सभा में जैसे ही अतिक्रमण का एजेंडा रखा तो सभी लोगों ने ध्वनि मत से इस पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उपप्रधान हेमराज ने कहा कि अतिक्रमण के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण भडयाल- मलवाणा मार्ग पर बस सेवा भी बंद हो गई है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ बुजुर्गों और आम जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क संकरी होने के चलते बस अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही है। पंचायत के विकास कार्यों में अब रोड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण पर पंचायत सख्त रुख अपनाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed