{"_id":"6621155aacda75d1a203296d","slug":"panchayat-secretary-forgot-the-code-of-conduct-administration-will-take-action-on-the-photo-with-the-leader-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124455-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आचार संहिता भूले पंचायत सचिव, नेता के साथ फोटो पर कार्रवाई करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आचार संहिता भूले पंचायत सचिव, नेता के साथ फोटो पर कार्रवाई करेगा प्रशासन
विज्ञापन
अमृतसर से आती बार प्रधानों के साथ नेता से मिलने गए थे पंचायत सचिव जाहू में
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आचार संहिता के दौरान जाहू में नेता के घर जाकर फोटो खिंचवाने के मामले में प्रशासन पंचायत सचिवों पर कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आते विकास खंड गोहर में आचार संहिता के दौरान 4 पंचायत सचिवों को एक नेता से मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।
नोटिस मिलने के बाद पंचायत सचिवों ने इसका जवाब दे दिया है। इसमें उन्होंने माना है कि वे प्रधान और कुछ लोगों के साथ घूमने के लिए अमृतसर अटारी बॉर्डर गए थे। लौटते समय सभी जाहू में उक्त नेता के घर उनका हाल जानने गए थे। वहां पर कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने फोटो भी खिंचवाए थे। इनमें कुछ ने फोटो फेसबुक पर भी अपलोड किए थे। इसके बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से सभी 4 पंचायत सचिवों के फोटो एसडीएम गोहर के पास कार्रवाई के लिए भेजे थे और आरोप लगाया था कि आचार संहिता के बावजूद उक्त पंचायत सचिव प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम गोहर ने कार्रवाई के लिए विकास खंड अधिकारी गोहर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर विकास खंड अधिकारी गोहर ने घिसती, लौट, सेरी किलिंग और कांदी कमरूनाग पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब उक्त सभी के जवाब आने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
कोट्स
मामले में प्रथम दष्टतया लगता है कि वे कहीं से आ रहे थे और उनके साथ कुछ राजनीति से जुड़े लोग भी थे। इस दौरान वे नेता के घर गए और वहां पर फोटो आदि लिए थे। खुद उन्होंने फोटो अपनी फेसबुक पर अपलोड किए थे। सभी ने अपने जवाब में भी माना है, लेकिन फिर भी आचार संहिता के उल्लघंन पर उक्त पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। - -लक्ष्मण सिंह कनेट, एसडीएम गोहर