{"_id":"6117ffb18ebc3ee04c315666","slug":"panchayat-representatives-should-do-such-work-that-people-remember-even-after-five-years-jairam-mandi-news-sml38047310","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत नुमाइंदे ऐसे काम करें कि लोग पांच साल बाद भी याद करें : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत नुमाइंदे ऐसे काम करें कि लोग पांच साल बाद भी याद करें : जयराम
विज्ञापन
बालीचौकी में पंच परमेश्वर सम्मेलन के लिए खुली जीप में जाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधि ईमानदारी और दूरदर्शी सोच से अपनी-अपनी पंचायतों में ऐसे काम करके दिखाएं जिनको देख पांच साल बाद भी लोग याद करें कि उस प्रधान ने यह काम किया है। सीएम जयराम ठाकुर शनिवार को बालीचौकी में पंच परमेश्वर सम्मेलन की अध्यक्षता कर जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत पंचायतों में विकास करवाने की कोई सीमा नहीं है। जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि पंचायतों में ऐसे विकास करके दिखाएं जिससे पंचायत का नाम देश और प्रदेश में ऊंचा हो। कहा कि पंच परमेश्वर सम्मेलन सभी जनप्रतिनिधियों का साझा मंच है।
सराज की पंचायतों में पहले भी विकास हुआ है और आगे भी होता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में पंचायतों में बजट का अभाव होता था लेकिन आज के समय में एक प्रधान 5 से 10 करोड़ के काम आसानी से करवा लेता है। नई पंचायतों का गठन कर पंचायतों और क्षेत्र का विकास करवाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
कहा कि पंचायत विकास में आगे बढ़ती है तो सरकार उसके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच और जिला परिषद से चुने हुए सभी जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार से दूर रहें और विकास की गाथा लिखें। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी जन प्रतिनिधियों से उपचुनाव में सहयोग की अपील की। सम्मेलन में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। संवाद