फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat representatives mobilized to demand DSP office

Mandi News: डीएसपी कार्यालय की मांग को लेकर लामबंद हुए पंचायत प्रतिनिधि

Sun, 18 Aug 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 18 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives mobilized to demand DSP office
आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी) । उपमंडल में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अब डीएसपी कार्यालय की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधि लामबंद हो गए हैं। चौंतड़ा विकास खंड के तहत आने वाली 42 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने तत्काल प्रभाव से डीएसपी स्तर के अधिकारी को स्थायी तौर पर जोगिंद्रनगर में तैनात करने की पुलिस उच्चाधिकारियों से अपील की है।

जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों ने जोगिंद्रनगर में डीएसपी कार्यालय को दशकों बाद भी न खोले जाने पर आपत्ति जताई है। शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात कर उन्हें इस बारे में मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, विजय भाटिया, ममता भाटिया शामिल रहे। इसके अलावा तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी एसपी से मिले । उन्होंने डीएसपी पधर दिनेश कुमार से भी इस बारे चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने की मांग की और पुलिस चौकियों में रिक्त पड़े कर्मियों के पदों को भरने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed