फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat head suspended in case of misuse of government funds

Mandi News: सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधान निलंबित

Sat, 01 Feb 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat head suspended in case of misuse of government funds
करसोग (मंडी)। विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत मैंहड़ी में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में पंचायत प्रधान निलंबित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी मंडी अंचित डोगरा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पंचायत की ओर से किए जा रहे चेकडैम निर्माण में पत्थर खरीद को लेकर दर्शाया गया बिल विभागीय जांच में फर्जी पाया गया। विभागीय जांच रिपोर्ट में पाया गया कि चेकडैम निर्माण में लगे पत्थर मजदूरों की ओर से उक्त स्थान पर ही निकाले गए हैं।
विज्ञापन


यह तकनीकी सहायक की कार्य मूल्यांकन से स्पष्ट हुआ है। मामले में विकास खंड अधिकारी करसोग को जांच अधिकारी लगाया गया था। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट में बिल फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके अलावा व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान भी पंचायत प्रधान का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। चेकडैम पत्थर खरीद में 89,775 रुपये का फर्जी बिल दर्शाया गया था।

जिला पंचायत अधिकारी ने आदेश जारी कर पंचायत

प्रधान को पंचायत का रिकॉर्ड या अन्य किसी भी तरह की संपत्ति को पंचायत सचिव को सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed